आइसक्रीम में उंगली फैक्ट्री स्टाफ की है? मुंबई में बड़ा खुलासा, चौंका देने वाली खबर

**मुंबई आइसक्रीम मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता**


मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई में हाल ही में हुए आइसक्रीम मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुणे स्थित यम्मो आइसक्रीम फैक्ट्री में एक व्यक्ति को ढूंढ निकाला है, जिसके हाथ में चोट लगी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि आइसक्रीम में मिली उंगली उसी व्यक्ति की हो सकती है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना उसी दिन हुई थी, जिस दिन मलाड पश्चिम के डॉक्टर ने आइसक्रीम कोन में मानव उंगली मिलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो सकेगी कि उंगली उसी कर्मचारी की है या नहीं।

Ice cream मे निकली उंगली किसकी?


**ऑनलाइन बुक की थी आइसक्रीम**


हाल ही में मुंबई के डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी, जिसमें उन्हें एक उंगली मिली थी। यह देखकर वह हैरान रह गए और तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 जून की दोपहर की है और उसी दिन फेराओ ने शिकायत दर्ज कराई थी।


**आइसक्रीम में मिली थी उंगली**


ब्रेंडन फेराओ ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने ई-कॉमर्स ऐप के माध्यम से यम्मो कंपनी से बटरस्कॉच आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया था। आइसक्रीम खाते समय उन्हें मांस का एक टुकड़ा मिला। उन्होंने तुरंत आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत की, लेकिन फर्म की ओर से कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने मांस के टुकड़े को बर्फ की थैली में रखा और मलाड पुलिस थाने पहुंचे।


**पुलिस ने दर्ज किया केस**


शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 272 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय में मिलावट), 273 (हानिकारक खाद्य और पेय की बिक्री) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


**FSSAI की कार्रवाई**


इस बीच, FSSAI ने पुणे में एक आइसक्रीम निर्माता का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए जवाब में FSSAI ने कहा कि उसकी एक टीम ने आइसक्रीम निर्माता के परिसर का निरीक्षण किया है और उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Chirag Paswan: A Dynamic Political Leader

कारगिल विजय दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है